गिट्स की छात्राओं का 3.5 लाख के पैकेज पर चयन

गीतांजली इन्स्टिीट्यूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज़ में हुए कैम्पस इन्टरव्यू राजस्थान स्थित देश की मुख्य सॉफ्टवेयर कम्पनी, मैटाक्यूब सॉफ्टवेयर प्राईवेट लिमिटेड में इंजीनियरिंग कम्प्यूटर साइन्स की दो छात्राओं का 3.5 लाख सालाना के पैकेज पर चयन हुआ।

 | 

संस्थान के टेªनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट हैड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया की मैटाक्यूब सॉफ्टवेयर प्र्रा. लि. की एच आर मैनेजर दिपिका आहूजा और एच आर एक्ज़ूक्टीव कोमल ने प्रेजेन्टेशन के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को कम्पनी एवं जॉब प्रोफाईल से अवगत कराया। इसके पश्चात् गिट्स के बी. टैक कम्प्यूटर स्टडीज़ विभाग की पूजा जांगिड़ व जूहिका भाटी का टेक्नीकल ऐप्टीटयूड़ और प्रोग्रामिंग टेस्ट, टेक्नीकल एवं एच आर इन्टरव्यू के पश्चात् चयन किया।

उन्होंने बताया कि प्रथम वर्ष में इनका पैकेज 3.5 लाख रहेगा और द्वितीय वर्ष में बढ़कर 4.5 लाख होगा। साथ ही बताया कि इनकी कार्य कुशलता के आधार पर इन्हें विदेश पोस्टींग के भी अवसर मिल सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News