गिट्स की इनोवेशन लैब ने पहला हाइब्रिड पावर सिस्टम लाॅन्च किया

गीतांजली इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्निकल स्टडीज, डबोक उदयपुर की इनोवेशन लैब इंजीनियर्स इनोवेशन टेकरूम (ईआईटी) ने अपनी नई वेबसाइट व हाइब्रिड पावर सिस्टम प्रोजेक्ट लाॅन्च किया।

 | 
गिट्स की इनोवेशन लैब ने पहला हाइब्रिड पावर सिस्टम लाॅन्च किया

गीतांजली इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्निकल स्टडीज, डबोक उदयपुर की इनोवेशन लैब इंजीनियर्स इनोवेशन टेकरूम (ईआईटी) ने अपनी नई वेबसाइट व हाइब्रिड पावर सिस्टम प्रोजेक्ट लाॅन्च किया।

गिट्स के डायरेक्टर डाॅ विकास मिश्र ने बताया कि हाइब्रिड पावर सिस्टम सौर उर्जा, तापीय उर्जा व पवन उर्जा प्रयोग करके विद्युत उत्पादन करता है। इस विद्युत उत्पादन सिस्टम को छोटे से पैमाने पर दर्शाया गया है।

लैब का उद्घाटन करते हुए गीतांजली ग्रुप के चैयरमेन जेपी अग्रवाल ने कहां कि आज के प्रतिस्पर्धा के इस वातावरण को देखते हुए विद्यार्थियों का इनोवेशन की तरफ रूझान उत्पन्न हो ऐसे आधारभूत लैब की आवश्यकता है। जिससे पढाई के साथ प्रयोगात्मक ज्ञान अर्जन कर सकें।

डीन एकेडमिक व इलेक्ट्रीकल डिपार्टमेन्ट के विभागाध्यक्ष डाॅ पीसी बापना ने बताया कि ईआईटी लैब प्रत्येक वर्ष 30 विद्यार्थियों का चयन करेगा। इन चयनित विद्यार्थियों को विशेष प्रकार का तकनीकी प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिससे छात्र नई -नई तकनीकी का प्रयोग करके मानवपयोगी आविष्कार कर सकें। प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थी स्वयं के रचनात्मक ज्ञान का प्रयोग करके छोटे-छोटे प्रोडक्ट बनाकर उसे मार्केट में लाॅन्च करेगें। जिससे विद्यार्थियों के कौशल में चौमुखी विकास होगा तथा साथ ही मार्केट का भी अनुुभव होगा।

ईआईटी लैब बहुत जल्द ही इलेक्ट्रीक बाईक, मिनी ड्रोन्स व रोबोट भी लाॅन्च करेगा। इसका रिसर्च कार्य इलेक्ट्रिकल संकाय के असिसटेंट प्रोफेसर रामेश्वर सिंह देवड़ा व भैरूदास वैरागी के देख रेख में किया जा रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News