गिट्स की इनोवेशन लैब ने रियल टाइम एयर क्वालिटी मोनिटिरिंग प्रोजेक्ट किया लाॅन्च

गीतांजली इन्स्टिटियूट आॅफ टेक्नीकल स्टडीज, उदयपुर की इनोवेशन लेब ने रियल टाइम एयर क्वालिटी मोनीटिरिंग प्रोजेक्ट लाॅन्च किया। गिट्स डायरेक्टर डाॅ. विकास मिश्र ने बताया कि बोधिनामक यह प्रोजेक्ट एक प्रकार का सोलर ट्री है जो रियल टाइम एयर की क्वालिटी को मोनिटर करेगा साथ ही साथ यह तापमान को भी बतायेगा ।

 | 

स्मार्ट पी.सी.ओ की तरह काम करने वाला यह सोलर ट्री से एक साथ पांच से अधिक मोबाईल फोन व लेपटाॅप चार्ज कर सकता हैं। तथा साथ रात में रोशनी प्रदान करता हैं। यह प्रोजेक्ट (डीन. आर.एन. डी.) डाॅ. रघुवीर (विभागाध्यक्ष, कम्प्यूटर इन्जिनियरिंग) के देखरेख में कम्प्यूटर इन्जिनियरिंग ब्रान्च के विद्यार्थी दिपेन्द्र गढवाल, मुकुल तातेड, निर्मल सुथार, भव्य माथुर, गुलशन जमान के द्वारा बनाया गया हैं।

गिट्स की इनोवेशन लैब ने रियल टाइम एयर क्वालिटी मोनिटिरिंग प्रोजेक्ट किया लाॅन्च

सोलर ट्री का उद्घाटन करते हुए गीतांजली ग्रुप के चेयरमेन श्री जे.पी.अग्रवाल जी ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात होगी यदि हम इस तरह के प्रोजेक्ट उदयपुर के स्मार्ट सिटी एवं पिछडे इलाके में उदयपुर नगर निगम की सयुंक्त तत्वाधान में लगाया जाये। शहरी विकास में यह प्रोजेक्ट अत्यन्त प्रभावी साबित होगा एवं स्मार्ट इण्डिया हैकेथेन 2018 के लिए चयनित दो अलग प्रोजेक्ट के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर चेयरमेन श्री जे.पी. अग्रवाल जी ने काॅलेज की शोध गतिविधियों को बढावा देने के लिए दस लाख रूपये की राशि स्वीकृति की।इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि यदि आपने एक बार इस सोलर ट्री से अपना मोबाईल कनेक्ट कर दिया तो स्वतः आपके मोबाईल के कोन्टेक्ट इस सोलर ट्री के सर्वर में सुरक्षित हो जायेंगे जिससे भविष्य में मोबाइल खो जाने या खराब हो जाने पर भी इस सोलर ट्री द्वारा पुनः कोन्टेक्ट प्राप्त किया जा सकता हैं। तथा आपातकालीन काॅल स्थापित कर सकते है क्योंकि सोलर ट्री का अपना एक सिम होता हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News