गिट्स के एम.बी.ए. की छात्रा राजकुमारी पुरावत का प्रमुख टेलीकाॅम कम्पनी विवो इण्डिया में चयन
गीतांजली इन्स्टिीट्यूट ऑफ़ टेक्नीकल स्टडीज में कैम्पस इन्टरव्यू द्वारा एम.बी.ए. की छात्रा राजमुमारी पुरावत का चयन देश की प्रमुख टेलीकाॅम कम्पनी विवो इण्डिया में मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर हुआ । ट्रेनिंग के दौरान छात्रा को 20 हजार का स्टाइफण्ड मिलेगा। ट्रेनिंग पूर्ण होने के बाद कम्पनी नियमानुसार सालाना पैकेज कम्पनी निर्धारित करेगी।

संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लैसमेण्ट हैड अरविन्द सिंह पेमावत ने यह बताया कि कम्पनी से आए कम्पनी ऑफिशियल एच. आर. योगेन्द्र सिंह शक्तावत व उनकी टेक्नीकल टीम ने सर्वप्रथम कम्पनी एवं जाॅब प्रोफाइल के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी एवं उसके उपरान्त लिखित परीक्षा एवं इन्टरव्यू द्वारा एम.बी.ए. की छात्रा राजकुमारी पुरावत का मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर चयन किया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र व वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड़ ने चयनित विद्यार्थी के सवर्णिम भविष्य की कामना की।