गिट्स के एम.बी.ए. के दो विद्यार्थियों का लिंकरूट में चयन

गीतांजली इन्स्टिीट्यूट ऑफ़ टेक्नीकल स्टडीज में कैम्पस इन्टरव्यू द्वारा एम.बी.ए. के दो विद्यार्थियों का चयन देश की एच.आर. कन्सल्टेंसी फर्म लिंकरूट में टेलेन्ट सर्च स्पेशलिस्ट के पद पर 2.40 लाख के वार्षिक पैकेज पर हुआ।  
 
 | 
एच.आर. कन्सल्टेंसी फर्म है लिंकरुट 

गीतांजली इन्स्टिीट्यूट ऑफ़ टेक्नीकल स्टडीज में कैम्पस इन्टरव्यू द्वारा एम.बी.ए. के दो विद्यार्थियों का चयन देश की एच.आर. कन्सल्टेंसी फर्म लिंकरूट में टेलेन्ट सर्च स्पेशलिस्ट के पद पर 2.40 लाख के वार्षिक पैकेज पर हुआ।  

संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लैसमेण्ट हैड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि कम्पनी से आये कम्पनी प्रतिनिधि एच.आर. किर्तन औलख व उनकी टीम ने सर्वप्रथम पी.पी.टी. के माध्यम से कम्पनी के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। उसके पश्चात् पर्सनल इन्टरव्यू के माध्यम से एम.बी.ए. के दो विद्यार्थी रिया सोनी व आयुषी राजपूत का चयन टेलेन्ट सर्च स्पेशलिस्ट के पद पर किया।

संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र व वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड़ ने चयनित विद्यार्थी के सवर्णिम भविष्य की कामना की। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News