गिट्स के एनसीसी अंडर ऑफिसर धैर्य जोशी का गणंतत्र दिवस पर दिल्ली में परेड के लिए चयन
गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज (गिट्स) डबोक, उदयपुर के इलेक्ट्रीकल इन्जिनियरींग विभाग के कैडेट अन्डर ऑफिसर धैर्य जोशी का एन सी सी ऐयरविंग द्वारा अगले माह आने वाले गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में परेड के लिए चयन

गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज (गिट्स) डबोक, उदयपुर के इलेक्ट्रीकल इन्जिनियरींग विभाग के कैडेट अन्डर ऑफिसर धैर्य जोशी का एन सी सी ऐयरविंग द्वारा अगले माह आने वाले गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में परेड के लिए चयन हुआ।
गिट्स के डायरेक्टर डाॅ. विकास मिश्र ने बताया कि धैर्य जोशी पूरे देश में 17 एन सी सी निदेशालयों से आये बेस्ट कैडेट्स परेड के लिए प्रतिनिधित्व करेगा। उल्लेखनीय है कि धैर्य ऑल इण्डिया लेवल पर वायुसेना द्वारा आयोजित नेशनल कैम्प का प्रतिनिधित्व कर चुका है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
एन सी सी इंचार्ज मनोज सिंह ने बताया कि धैर्य का गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के परेेड मे शामिल होना गिट्स के लिए नहीं अपितु पूरे उदयपुर के लिए गर्व की बात है। वित नियंत्रक बी.एल. जागिंड ने चयनित कैडेट को बधाई दी।
