इंजिनियरिंग एड्मिशन में गिट्स को मिली संभाग में सबसे अधिक सीट्स
गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज, डबोक स्थित निजी इंजिनियरिंग कॉलेजो में इंजिनियरिंग एड्मिशन में श्रेष्ठता साबित करते हुए संभाग में विद्यार्थियों की सबसे पहली पसंद रहा।
गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज, डबोक स्थित निजी इंजिनियरिंग कॉलेजो में इंजिनियरिंग एड्मिशन में श्रेष्ठता साबित करते हुए संभाग में विद्यार्थियों की सबसे पहली पसंद रहा। जहां अधिकतम कॉलेजो की सीटें खाली रही, वही गीतांजली को सबसे ज्यादा प्राथमिकता मिली। गीतांजली के प्रिन्सीपल डॉ. ए. रमन ने बताया कि जहां यह माना जा रहा था कि विद्यार्थियों का इंजिनियरिंग के प्रति इस बार रूझान कम है वही इस तरह के अलोटमेन्ट के साथ गिट्स ने यह साबित कर दिया कि अगर हम गुणवत्ता पर पूर्ण रूप से ध्यान दंे एवं अच्छा प्लेसमेन्ट दंे तो आपको शत-प्रतिशत सकारात्मक परिणाम मिलेगें। साथ ही यह भी बताया कि गीतांजली के बच्चों का प्लेसमेन्ट उदयपुर संभाग में सबसे बेहतरीन रहा। परिणाम सरकारी परिक्षा ’राजस्थान इंजिनियरिंग एडमिशन प्रोसेस (आरईएपी)’ के आधार पर घोषित किया गया।