गिट्स विद्यार्थी अभिषेक दाधीच एनसीसी नेशनल कैंप में रजत पदक से सम्मानित

गीतांजली इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्निकल स्टडीज डबोक, उदयपुर के इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग के छात्र सीनियर अंडर अफसर अभिषेक दाधीच व सार्जेट विजय प्रजापत ने 6 पंजाब बटालियन द्वारा एनसीसी अकेडमी मलौट में आयोजित नेशनल एडवांस लीडरशिप कैंप में देश के विभिन्न निदेशालयों से आए चयनित केडेटस के साथ ट्रेनिंग में हिस्सा लिया। जहाँ सीनीयर अंडर अफसर अभिषेक दाधीच को इस नेशनल कैंप में कमाडिंग आॅफिसर द्वारा सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया।

 | 

गिट्स के डायरेक्टर डाॅ. विकास मिश्र के बताया कि राजस्थान निदेशालय का प्रतिनिधित्व करते हुए दोनों विद्यार्थियों ने लीडरशिप की ट्रेनिंग के दौरान पब्लिक स्पीकिंग, ग्रुप डिस्कशन, कल्चर इवेंट आदि सभी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। जहां सीनीयर अंडर अफसर अभिषेक दाधीच को इस नेशनल कैंप में कमाडिंग आॅफिसर द्वारा सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया।

Download the UT App for more news and information

इस अवसर पर वित्त नियंत्रक बीएल जागिंड ने कहा कि गिट्स एनसीसी जैसे काॅर्स को प्रोत्साहित करता है जिससे विद्यार्थी सेना तथा देश सेवा में अपना केरियर बना सके। इलेक्ट्रीकल विभागाध्यक्ष डाॅ. पीसी बापना व एनसीसी इंचार्ज मनोज सिंह ने दोनों विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News