गिट्स के छात्र कैडेट अंडर ऑफिसर धैर्य जोशी ने रिपब्लिक डे कैम्प में लिया भाग

गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज डबोक उदयपुर इलेक्ट्रिकल इन्जिनियरिंग विभाग के कैडेट अंडर ऑफिसर धैर्य जोशी का एन.सी.सी. ऐयर विंग द्वार

 | 

गिट्स के छात्र कैडेट अंडर ऑफिसर धैर्य जोशी ने रिपब्लिक डे कैम्प में लिया भाग

गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज डबोक उदयपुर इलेक्ट्रिकल इन्जिनियरिंग विभाग के कैडेट अंडर ऑफिसर धैर्य जोशी का एन.सी.सी. ऐयर विंग द्वारा गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित परेड़ के लिए चयन हुआ था।

संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र ने बताया कि 6 राज एयर स्क्वार्डन एन.सी.सी. के कैडेट अंडर ऑफिसर धैर्य जोशी का एयर विंग में राजस्थान से बेस्ट कैडेट के लिए चयन हुआ था, राजधानी दिल्ली में कैम्प के दौरान जोशी ने 17 निदेशालयों से आये सभी बेस्ट कैडेट के बीच प्रदर्शन किया व राजस्थान निदेशालय को बेस्ट कैडेट प्रतियोगिता में चौथा व सम्पूर्ण निरक्षण में 11वां स्थान दिलाने में अपना ऐतिहासिक योगदान दिया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

आयोजन के दौरान राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, तीनों सेनाओं के अध्यक्ष एवं सभी अतिथि शिविर लोग मौजूद थें जोशी को राष्ट्रपति महोदय व रक्षामंत्री से मिलने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ। जो कि महाविद्यालय के लिए गर्व की बात हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News