गिट्स की छात्रा लेफ्टिनेट माधुरी व्यास ने सेना में केरियर बनाने के लिए उत्साहवर्धन किया
गीतांजली इंस्टिट्यूट आॅफ टेक्निकल स्टडीज, डबोक उदयपुर में संस्थान की पूर्व छात्रा लेफ्टिनेट माधुरी व्यास का उत्साहवर्धक टाॅक हुआ । इस उत्साहवर्धक टाॅक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को समाज व देश के प्रति उनके कर्तव्य तथा सैना में केरियर बनाने को लेकर था।

ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट हेड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि लेफ्टिनेट माधुरी व्यास इलेक्ट्रिकल इन्जिनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने के पश्चात् नामी गिरामी कम्पनियों के आॅफर त्याग कर सेना में जाकर देश सेवा का रास्ता चुना। सेना में लेफ्टिनेट बनने के लिए किन-किन मुश्किलों का सामना करना पडा तथा कौन-कौनसी ट्रेनिंग पास करनी पडी सभी आदि सभी विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। इसी के तहत आॅफिसर ट्रेनिंग एकेडमी चैन्नई से सघन सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात् आसाम में कार्यरत हैं।
संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र ने इस उत्साहवर्धक टाॅक के दौरान ने अपने विचार रखते हुए कहा कि विद्यार्थी सफल तब होता हैं जब विद्यार्थी के पिता को विद्यार्थी के नाम से जाना जाये। विद्यार्थी जब भी कोई काम करने जाये तो उस काम को करने के बाद उसके परिवार, समाज तथा देश पर क्या प्रभाव पडेगा ऐसा सोच ले तो विद्यार्थी कभी भी गलत काम नही करेगा।