गिट्स छात्रा नेहा शर्मा आर.टी.यु. के दीक्षांत समारोह मे सर्वश्रेष्ठ छात्रा के रूप मे सम्मानित
गीतांजली इन्स्टिटियूट आॅफ टेक्नीकल स्टडीज, उदयपुर की एम.टेक. वी.एल.एस.आई डिजाइन की छात्रा नेहा शर्मा राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा में आयोजित दिक्षांत समारोह 2018 में कुलपति श्री एन.पी. कौशिक द्वारा सम्मानित की गई।

संस्थान के निदेशकडाॅ. विकास मिश्र ने बताया छात्रा नेहा शर्मा गेट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद एम.टेक. वी.एल.एस.आई डिजाइन में रिसर्च स्काॅलर के रूप में गिट्स में प्रवेश लिया। छात्रा ने अस्सिटेंट प्रोफेसर विजेन्द्र कुमार मौर्या के निर्देशन में डिज़ाइन एण्ड़ एनालेसिस आॅफ शिफ्ट रजिस्टर्स एण्ड़ काउन्टर्स यूजिंग पल्सड लेस टेक्निक फाॅर हाई परफोर्मेन्स एण्ड़ लो पावर एप्लीकेशन्स पर शोध करके 80.91 प्रतिशत से एम.टेक. वी.एल.एस.आई डिजाइन डिग्री प्राप्त की।
नेहा शर्मा राजस्थान के पाँँच सर्वश्रेष्ठ एम.टेक. विद्यार्थियो मे से एक होने के कारण राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा द्वारा आयोजित दिक्षांत समारोह 2018 में कुलपति श्री एन.पी. कौशिक द्वारा सम्मानित की गई।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
इलेक्ट्रिोनिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन के विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव माथुर, वित्त नियन्त्रक बी.एल. जाँगिड़ व एम.टेक. को ओर्डिनेटर अनुराग पालीवाल ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य के लिये कामना की।