गिट्स के छात्र का भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर पद पर चयन

गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज (गिट्स) उदयपुर बी.टेक. के मेकेनिकल इन्जीनियरिंग ब्रांच के छात्र परेश त्रिवेदी का चयन भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर पद पर 9 से 12 लाख के सालाना पैकेज पर हुआ है।

 | 

संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट हैड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि मेकेनिकल इन्जीनियरिंग ब्रांच के छात्र परेश त्रिवेदी का चयन फ्लाइंग ऑफिसर, एस.एस.बी.स्कीम के तहत एरोनोटीकल इन्जिनियरिंग में हुआ। छात्र ने तकनीकी वर्ग की इस सूची में राष्ट्रीय स्तर पर एरोनोटीकल इन्जिनियरिंग स्कीम में चौथी पोजीशन हासिल करते हुए न केवल गिट्स अपितु पूरे उदयपुर का नाम रोशन किया है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

इस छात्र को संस्थान में अध्ययन के दौरान केम्पस प्लेसमेन्ट के द्वारा कई बहु अन्तर्राष्ट्रीय कम्पनीयों के द्वारा जाॅब के ऑफर दिये गये परन्तु छात्र परेश त्रिवेदी ने देश सेवा हेतू सशक्त सेवाओं में जाने का सराहनीय निर्णय लिया। छात्र ने दिसम्बर माह में ऐयर फाॅर्स एकेडमी, डुण्डीगल, हैदराबाद 31 दिसम्बर 2018 को ज्वाइन किया है।

गिट्स के डायरेक्टर डाॅ. विकास मिश्र एवं वित नियत्रंक श्री. बी. एल जागिंड ने छात्र को बधाई दी तथा सभी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्षा क्षेत्र में इन्जिनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए अवसरों की भरमार है जिसमें विद्यार्थी अपना भविष्य चुनकर तथा देश सेवा के प्रति समर्पित होकर अपना केरियर बना सकते है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News