गिट्स की छात्रा का भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन

गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज (गिट्स) उदयपुर 2016 बैच के बी.टेक. इलेक्ट्रीकल इन्जीनियरिंग ब्रांच की छात्रा का चयन भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट पद पर 7 से 9 लाख के सालाना पैकेज पर हुआ है।

 | 

संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट हैड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि इलेक्ट्रीकल ब्रांच की छात्रा माधुरी व्यास का चयन शॉर्ट सर्विस कमीशन फॉर वीमेन , टेक्नीकल स्कीम के तहत इन्जिनियरिंग में हुआ। छात्रा ने तकनीकी वर्ग की इस सूची में राष्ट्रीय स्तर पर टॉप पोजीशन हासिल करते हुए न केवल गिट्स अपितु पुरे उदयपुर का नाम रोशन किया है। सितम्बर माह में छात्रा को ऑफीसर्स ट्रेनी एकेडमी, चैन्नई को ज्वाइन करना है।

गिट्स की छात्रा का भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन

गिट्स के डायरेक्टर डॉ. विकास मिश्र एवं वित नियत्रंक श्री. बी. एल जागिंड ने छात्रा को बधाई दी तथा सभी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि डिफेन्स के तकनीकी क्षेत्र में इन्जिनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए अवसरों की भरमार है जिसमें विद्यार्थी अपना भविष्य चुन सकते है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News