गिट्स के विद्यार्थी का कैम्पस इन्टरव्यू द्वारा विश्व की अग्रणी कम्पनी लियूगांग में चयन
गीतांजली इंस्टिट्यूट आॅफ टेक्निकल स्टडीज में कैम्पस इन्टरव्यू द्वारा विश्व की अग्रणी कन्सट्रक्शन इक्यूपमेंट मेनुफेक्चरिंग कम्पनी लियूगांग इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड में आॅटोमोबाइल के छात्र निखिल जैन का चयन ट्रेनी इन्जिनियर के पद पर हुआ।

संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट हैड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि लियूगांग 1958 से कन्सट्रक्शन इक्यूपमेंट मेनुफेक्चरिंग के क्षेत्र में चीन व पूरे एशिया में अपनी सेवाएं दे रहा हैं। यह विश्व की प्रसिद्ध 10 वीं प्रमुख कन्सट्रक्शन इक्यूपमेंट मेनुफेक्चरिंग कम्पनी में से एक हैं जिसका मुख्यालय चीन में हैं।
कम्पनी से आये कम्पनी आॅफिसियलवाइस प्रेसिडेंट, सीनियर एच. आर. मेनेजर रोहित कुमार जैन व मैनेजर मेकेनिकल इन्जिनियरिंग मिस्टर राॅबिन गाडवे ने सर्वप्रथम प्रजेन्टेशन के माध्यम से कम्पनी की जाॅब प्रोफाइल व कम्पनी की उपलब्धियों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया, तत्पश्चात् लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इन्टरव्यू के माध्यम से गिट्स आॅटोमाबाइल इन्जिनियरिंग के छात्र निखिल जैन का चयन ट्रेनी इन्जिनियर के पद पर किया।
संस्थान के डायरेक्टर डाॅ. विकास मिश्र व वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड़ ने चयनित विद्यार्थियों के सवर्णिम भविष्य की कामना की।