गिट्स के विद्यार्थी का अडानी विलमार में 3.49 लाख सालाना पैकेज पर चयन

गीतांजली इन्स्टिटियूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज, उदयपुर मेकेनिकल ब्रान्च के विद्यार्थी का भारत की नम्बर - 1 इडिबल ऑयल कम्पनी अडानी विलमार लिमिटेड में 3.49 लाख के सालाना पैकेज पर ग्रेजुएट इन्जिनियर ट्रेनी के पद पर चयन हुआ।

 | 
गिट्स के विद्यार्थी का अडानी विलमार में 3.49 लाख सालाना पैकेज पर चयन

गीतांजली इन्स्टिटियूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज, उदयपुर मेकेनिकल ब्रान्च के विद्यार्थी का भारत की नम्बर – 1 इडिबल ऑयल कम्पनी अडानी विलमार लिमिटेड में 3.49 लाख के सालाना पैकेज पर ग्रेजुएट इन्जिनियर ट्रेनी के पद पर चयन हुआ।

संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट हेड अरविन्द सिंह पेमावत ने यह बताया कि अडानी विलमार लिमिटेड भारत की नम्बर -1 कन्ज्यूमर सेगमेंट की कम्पनी है जो खाद्य तेल, चावल, दालें व बीन्स इत्यादि में डील करती हैं। कम्पनी से आये कम्पनी ऑफिसियल वाईस प्रेजिडेंट एच.आर. सत्येन्द्र गौड व एच. आर. मेनेजर रंजीत सिंह ने सर्वप्रथम विद्यार्थियों को प्रजेन्टेशन के माध्यम से कम्पनी प्रोफाइल व जॉब प्रोफाइल के बारे में अवगत कराया। उसके बाद ऑनलाईन परीक्षा के माध्यम से इलेक्ट्रीकल ब्रान्च के 2 तथा मेकेनिकल ब्रान्च के 1 विद्यार्थी को शोर्ट लिस्ट किया गया अन्त में तकनीकी व एच आर इन्टरव्यू के माध्यम से मेकेनिकल ब्रान्च के विद्यार्थी परेश त्रिवेदी का 3.49 लाख के सालाना पैकेज पर ग्रेजुएट इन्जिनियर ट्रेनी के पद पर चयन किया। संस्थान के डायरेक्टर प्रो. के. एन सेठ ने चयनित विद्यार्थी को बधाई दी एवं निर्देश दिया कि विद्यार्थी अपना काम लगन से करें ताकि निकट भविष्य में कम्पनी द्वारा गिट्स के विद्यार्थियों को प्राथमिकता मिलें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News