गिट्स की छात्रा का 6.66 लाख के सालाना पैकेज पर चयन

गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज, डबोक, उदयपुर के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में अध्ययनरत फाइनल ईयर की छात्रा आस्था श्रीमाली का चयन जारो एजुकेशन द्वारा आयोजित कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत मैनेजमेंट ट्रैनी पद के लिए किया गया। जारो एजुकेशन द्वारा चयनित छात्रा को सालाना पैकेज 6.66 लाख रुपये दिया गया।

 | 

संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट हेड अरविंद सिंह पेमावत ने बताया कि जारो एजुकेशन एक शिक्षा सेवा प्रदाता है जो शीर्ष विश्वविद्यालयों और संस्थानों से प्रबंधन और प्रौद्योगिकी कार्यक्रमों की पेशकश कर रहा है। यह यूआरएएल फेडरल यूनिवर्सिटी जैसे अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से जुड़ा हुआ है, जो विश्व में शीर्ष 500 विश्वविद्यालयों और रूस में शीर्ष 5 विश्वविद्यालयों के बीच स्थान पर है, प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय एमबीए को भारत में लाता है। यह वैश्विक विश्वविद्यालयों और संस्थानों में पढ़ाए गए घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर केंद्रित है।

कंपनी से आये एच॰ आर मैनेजर श्री मयंक चौधरी ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से कंपनी प्रोफाइल एवं जॉब प्रोफ़ाइल के बारे में जानकारी दी। जारो एजुकेशन ग्रुप की चयन प्रक्रिया में कई चरण सम्मिलित है जिसमें ग्रुप डिस्कशन, स्काइप राउंड और शीर्ष प्रबंधन के साथ अंतिम साक्षात्कार भी शामिल हैं।

गिट्स संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) विकास मिश्र और वित्त नियंत्रक श्री बी. एल. जागिड ने चयनित छात्रा को बधाई देते हुए उसके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाये दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News