गिट्स के विद्यार्थियों का जीकेएम आईटी में 3.64 लाख के सालाना पैकेज पर चयन
गीतांजली इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नीकल स्टडीज, उदयपुर के बीटेक कम्प्यूटर इंजीनियरिंग ब्रांच के 02 विद्यार्थियों का जीकेएम आईटी में साॅफ्टवेयर डेवलपर के पद पर 3.64 लाख के सालाना पैकेज पर चयन हुआ। लिखित परीक्षा एवं एचआर इंटरव्यू के माध्यम से बीटेक कम्प्यूटर इंजीनियरिंग ब्रांच के अंकित साहित्य व कार्तिक अग्रवाल का चयन साॅफ्टवेयर डेवलपर के पद पर किया।
गीतांजली इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नीकल स्टडीज, उदयपुर के बीटेक कम्प्यूटर इंजीनियरिंग ब्रांच के 02 विद्यार्थियों का जीकेएम आईटी में साॅफ्टवेयर डेवलपर के पद पर 3.64 लाख के सालाना पैकेज पर चयन हुआ।
संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट हेड अरविन्द पेमावत ने बताया कि जीकेएम आईटी उदयपुर स्थित आईटी क्षेत्र की कंपनी हैं जो 2012 से वेब सोल्यूशन, आॅफशोर साॅफ्टवेयर डेवलपमेंट एवं मोबाइल एप्लीकेशन इन एन्ड्रोयड आईओएस के क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। कंपनी से आए को-फाउण्डर जितेश व उनकी टीम ने सर्वप्रथम प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को कंपनी प्रोफाइल व जाॅब प्रोफाइल के बारे में अवगत कराया।
उसके पश्चात् लिखित परीक्षा एवं एचआर इंटरव्यू के माध्यम से बीटेक कम्प्यूटर इंजीनियरिंग ब्रांच के अंकित साहित्य व कार्तिक अग्रवाल का चयन साॅफ्टवेयर डेवलपर के पद पर किया।
संस्थान के डायरेक्टर डाॅ. विकास मिश्र व वित्त नियंत्रक बाबू लाल जांगीड ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामना प्रेषित किया।
