गिट्स के छात्रों ने रैली निकालकर दिया पर्यावरण बचाने का सन्देश

फतेहसागर पाल पर रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया

 | 
Gits

धरती ब्रह्माण्ड की सबसे अनमोल धरोहर हैं यह जीवन जीने के लिए आवश्यक वस्तुएं, ऑक्सीजन और पानी आदि प्रदान करती हैं। परन्तु मनुष्यों के गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण प्रकृति के पर्यावरण में असंतुलन उत्पन्न हो गया हैं। ऐसे में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए गीतांजली इन्स्टिटियूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज डबोक उदयपुर (गिट्स), एन.एस.एस., एन.सी.सी. एवं ’’उदयपुर एनिमल फीड’’ के संयुक्त तत्वाधान में फतेहसागर पाल पर रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया।

संस्थान के निदेशक डॉ. एन. एस. राठौड ने रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोगों ने अपने विकास के लिए एक सीमा से बढकर प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करना शुरू कर दिया हैं। जनसंख्या वृद्धि दर में कोई लगाम नही लगा रहा हैं। प्रकृति सम्पदा सीमित होने के कारण पर्यावरण का संतुलन छिन्न भिन्न हो गया हैं। जिसके फलस्वरूप जंगली जानवरों का विलुप्त होना, प्रदुषण, ग्लोबल वार्मिंग, भूकम्प और सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदाओं से आये दिन दो चार होना पड रहा हैं। मानव की प्रकृति संसाधनो का विकास करने वाली गतिविधियों के कारण पृथ्वी का वातावरण तहस नहस हो गया हैं जिससे रोकना होगा। विकास के पथ पर चलते चलते हम विनाश के पहिये के नीचे आ गये हैं। 

इस रैली में विद्यार्थियों ने धरती माता करे पुकार, हरा भरा कर दो संसार, सेव ट्री सेव वर्ल्ड, पेड लगाकर प्रदुषण हटाये धरती को हम स्वर्ग बनाये जैसे नारे लगाकर उदयपुर वासियों को पर्यावरण का संदेश दिया। इस अवसर पर उदयपुर एनीमल फीड की श्रीमति डिम्पल नागदा, बेसिक साईंस विभागाध्यक्ष डॉ. विशाल जैन, डॉ. हिना ओझा सहित पुरा गीतांजली परिवार इस जागरूक कार्यक्रम में शामिल हुआ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News