गिट्स ने राष्ट्रीय स्तर पर वाॅलीबाल व टेबल टेनिस प्रतियोगिता में लहराया परचम
गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज डबोक, उदयपुर के विद्यार्थियों ने एम.एन.आई.टी. जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता मालवीय स्पोर्ट टूर्नामेंट -2019 में वाॅलीबाल व टेबल टेनिस में तृतीय स्थान प्राप्त कर गिट्स का परचम लहराया।

गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज डबोक, उदयपुर के विद्यार्थियों ने एम.एन.आई.टी. जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता मालवीय स्पोर्ट टूर्नामेंट -2019 में वाॅलीबाल व टेबल टेनिस में तृतीय स्थान प्राप्त कर गिट्स का परचम लहराया।
संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र ने बताया कि मालवीय स्पोर्ट टूर्नामेंट -2019 में में राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड़ एवं अन्य राज्यों की तरफ से टेबल टेनिस की 16 टीमों व वाॅलीबाल की 20 टीमों ने भाग लिया। जिसमें वाॅलीबाल टूर्नामेंट में मैकेनिकल ब्रान्च के विद्यार्थी सिद्धार्थ खेरोडिया के केप्टनशिप में आदिल जावेद, विजय प्रजापत, हेमेन्द्र सिंह, परमजीत सिंह व अंशुमन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किये। वहीं टेबल टेनिस में खेलते हुए कम्प्यूटर साइंस के विद्यार्थी निर्मल सुथार के कैप्टनशिप में अपूर्व गुप्ता, यश सेन व नरेन्द्र सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किये।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
डीन स्टुडेंट वेलफेयर प्रो. राजीव माथुर के अनुसार यह विजय विद्यार्थियों के अनुशासनात्मक जीवन व कठोर परिश्रम का नतीजा हैं। साथ ही कहा कि गिट्स हमेशा से ही खेल के क्षेत्र में अग्रणी रहा हैं। गिट्स हमेशा विद्यार्थियों के पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए प्रयत्नशील हैं। जिसमें कि खेलों का एक महत्वपूर्ण योगदान हैं। उन्होंने यह बताया कि गिट्स में छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार के इण्डोर एवं आउटडोर खेलों के प्रशिक्षण के लिए प्रर्याप्त संसाधन एवं प्रशिक्षक उपलब्ध हैं।
संस्थान के वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड़ व खेल अधिकारी डाॅ. मनोज सिंह ने विद्यार्थियों को इस जीत पर बधाई दी एवं भविष्य में खेल में आगे रहने के लिए शुभकामना दी।