गिट्स के विद्यार्थी शान्तनु दवे का जर्मनी में एमएस कोर्स के लिए चयन

गीतांजली इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्निकल स्टडीज, डबोक उदयपुर के बीटेक इलेक्ट्राॅनिक्स एवं कम्यूनीकेशन इंजीनियरिंग ब्रांच के विद्यार्थी शान्तनु दवे का चयन मास्टर आॅफ साइंस में कम्यूनीकेशन सिस्टम एवं नेटवर्क कोर्स के लिए जर्मनी की टेक्नीकल यूनिवर्सिटी आफ कोलोन में हुआ।

 | 

संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेन्ट हैड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि विद्यार्थी ने कोर तकनीकी विषय में 8.0 से ज्यादा सीजीपीए तथा यूनिवर्सिटी द्वारा दिये गये मोटीवेशन लेटर में अच्छे अंक मिलने पर ही यूनिवर्सिटी के योग्य हो पाया है। साथ ही विद्यार्थी ने इन्टरनेशनल इंग्लिश लैन्गवेज टेस्ट को उतीर्ण किया है।

इलेक्ट्राॅनिक्स एवं कम्यूनीकेशन इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव माथुर के अनुसार इस कोर्स को करने के लिए यूनिवर्सिटी द्वारा विद्यार्थी से कोई फीस नहीं ली जायेगी। साथ ही यदि विद्यार्थी परीक्षा में 70 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त करता है तो 300 यूरो प्रतिमाह छात्रवृति भी विद्यार्थी को यूनिवर्सिटी की तरफ से प्रदान की जायेगी।

संस्थान के डायरेक्टर डाॅ. विकास मिश्र व वित्त नियंत्रक बाबुलाल जांगिड ने चयनित विद्यार्थी का बधाई देते हुए कहां की हमारे लिए गर्व की बात है कि विद्यार्थी का चयन इस स्तर पर हुआ। क्योंकि यूनिवर्सिटी सिर्फ 15 से 20 प्रतिशत एनआरआई विद्यार्थियों का चयन पूरे विश्व में से करती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News