उदयपुर की झलक राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मे

रोहतक मे चल रही राष्ट्रीय महिला जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता के आज तीसरे दिन भी उदयपुर की झलक ने शानदार प्रदर्शन कर अपना सेमीफाइनल मे अपना स्थान सुनिशित कर लिया है। झलक ने आज आंध्र प्रदेश की के.संध्या को तीनों राउंड मे पंचो की बौछार करते हुए एक तरफ़ा हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

 | 
उदयपुर की झलक राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मे

रोहतक मे चल रही राष्ट्रीय महिला जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता के आज तीसरे दिन भी उदयपुर की झलक ने शानदार प्रदर्शन कर अपना सेमीफाइनल मे अपना स्थान सुनिशित कर लिया है।

राज्य क्रीड़ा परिषद् के प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत ने बताया कि झलक ने आज आंध्र प्रदेश की के.संध्या को तीनों राउंड मे पंचो की बौछार करते हुए एक तरफ़ा हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

जिला मुक्केबाजी संघ, क्षेत्रीय खेल कूद प्रशिक्षण केंद्र, श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला के सदस्यों एंव उदयपुर के समस्त मुक्केबाजों ने झलक की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है एंव झलक को हार्दिक शुभकामनाये एंव बधाई प्रेषित की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News