झलक के उदयपुर पंहुचने पर हुआ शानदार स्वागत
यूक्रेन मे आयोजित अंतर्राष्ट्रीय जूनियर महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता मे रजत पदक जीतने के पश्चात् पहली बार उदयपुर पंहुचने पर मुक्केबाज़ झलक तोमर का शहर वासियों, श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला, उदयपुर ज़िला मुक्केबाजी संघ, क्षेत्रीय खेल कूद प्रशिक्षण केंद्र , खेल संगठनों, उदयपुर के समस्त मुक्केबाजों द्वारा शानदार स्वागत एंव सम्मान किया गया।

झलक के साथ उनके प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत का भी सम्मान किया गया, सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व खेल मंत्री श्री रघुवीर मीणा एंव जिला खेल अधिकारी श्री ललित सिंह झाला के आथित्य मे शुरू हुआ।
राजस्थान मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष फतह सिंह राठोड़ ने बताया कि झलक एंव उन के प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत को जीप मे बैठाकर राजस्थान महिला विद्यालय से श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला तक स्वागत रैली के रूप मे लाया गया जंहा व्यायामशाला के अध्यक्ष सुभाष जी गोयल एंव व्यवस्थापक संजय सोनी, जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष दलपत सिंह चुण्डावत, राम नारायण कोठारी, सुरेश श्रीमाली द्वारा दोनों का अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर हुए सम्मान समारोह मे राजस्थान मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष फतह सिंह राठोड़ द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एंव सम्मान किया गया एंव जिला मुक्केबाजी संघ, व्यायामशाला ट्रस्ट, सुरेश जी श्रीमाली, उमेश भारद्धाज द्वारा झलक को प्रोत्शाहन राशि, ट्रैकसूट, मोमेंटो आदि प्रदान किये गए वंही प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत को साफा एंव ट्रैक सूट से सम्मानित किया, एंव विशेष रूप झलक के माता पिता का भी सम्मान किया गया।
झलक एंव उनके प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत ने सभी को सम्मान के लिए धन्यवाद अर्पित किया। इस अवसर पर प्रशिक्षक नरेश डामोर, हर्षवर्धन सिंह, महिपाल सिंह झाला, राजेंद्र सिंह राठोड़, मुक्केबाजी संघ के कुलदीप जोशी, पुष्कर शर्मा, शम्भू सिंह राठौड़ एवं समस्त वरिष्ठ मुक्केबाज, खेल प्रेमियों ने झलक का अभिनन्दन किया