GMCH कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. शलभ को जापान में आयोजित “ऑब्जर्वरशिप प्रोग्राम” का आमंत्रण
उदयपुर 29 जनवरी 2020 । गीतांजली मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, उदयपुर के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. शलभ अग्रवाल को जापान के टोक्यो में स्थित आयोजित “इंडो जापान ऑब्जर्वरशिप प्रोग्राम” में आमंत्रित किया गया।
इस प्रोग्राम में भारत से 9 विशेषज्ञ शामिल हुए थे जिसमें राजस्थान से जाने वाले वह एकमात्र विशेषज्ञ थे। इसका मुख्य उद्देश्य जापान और भारत के बीच वैज्ञानिक ज्ञान का आदान-प्रदान था।
डॉ. शलभ ने बताया कि उनके द्वारा टोक्यो के 2 हॉस्पिटल, टोक्यो- बे-हॉस्पिटल सेंटर तथा ओटा-का- नो-मोरी हॉस्पिटल का दौरा किया तथा दोनों हॉस्पिटल में कॉन्प्लेक्स कोरोनरी केस तथा हाईरिस्क इंटरवेंशंस किए गए, इसके अंदर डॉ अग्रवाल ने भी अपने अनुभव साझा किए।
तत्पश्चात जापान के प्रानेक्स में डॉ. शलभ द्वारा जापान मेडिकल ट्रेनिंग फैसिलिटी में एंजियोप्लास्टी की नवीनतम तकनीक 3 डायमेंशनल वायरिंग की ट्रेनिंग ली जिसका कि लाभ गीतांजली में आने वाले रोगियों को मिल सकेगा।