GNX-CPA ओपन टीम चैम्पियनशीप 2018 के लिए चेस इन लेकसिटी के शातिर घोषित

चेस पेरेन्टस एसोशियन राजस्थान की मेजबानी में आॅल राजपूताना शतरंज संघ के तत्वावधान में होने वाली जी.एन.एक्स.-सी.पी.ए. ओपन टीम चैम्पियनशीप 2018 हेतू चेस इन लेकसिटी की टीमें घोषित हुई।

 | 

अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि एम.पी.एस. इन्टरनेशनल स्कूल में 05 से 07 जनवरी तक होने वाली इस प्रतियोगिता में चेस इन लेकसिटी की 2 टीमें हिस्सा लेगी जिसमें टीम ”ए“ में राजेन्द्र तेली, रेल्वे के सुधाकर, सेंट एन्थोनी स्कूल के ध्रुव दक, दिव्यांशु बाबेल व टीम ”बी“ में आलोक स्कूल के नमन पोरवाल, रियान इन्टरनेशनल के चिन्मय दनावत, एम.डी.एस. स्कूल के आयुष लोढ़ा व सेंट एन्थोनी के अरूण कटारिया शामिल है।

सचिव विकास साहू ने बताया कि सभी खिलाड़ी आज रात को उक्त प्रतियोगिता के लिए रवाना होंगे। प्रतियोगिता में नकद पुरस्कार व ट्राफी के ईनाम है। प्रतियोगिता स्वीस पद्धति से 6 चक्रों में आयोजित होगी। टीम के साथ निलेश कुमावत, मनीष चंडालिया व विकास साहू शामिल रहेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News