गोगुन्दा का टॉप टेन वांछित पेमाराम जाट उर्फ़ प्रेम कुमार गिरफ्तार

उदयपुर 13 अप्रैल 2019, उदयपुर जिले के गोगुन्दा थाना का टॉप टेन वांछित अभियुक्त पेमाराम जाट उर्फ़ प्रेम कुमार पिता चैनाराम जाट उम्र 28 साल निवासी बानो की डेरी धोरी मन्ना जिला बाड़मेर हाल निवासी रामनगर कॉलोनी बाड़मेर को जोधपुर से गिरफ्तार किया गया है।

 | 

करीब डेढ़ वर्ष पूर्व 12 जुलाई 2017 को गोगुन्दा थाना द्वारा दौराने नाकाबंदी बोलेरो जीप के अंदर 59 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा भरकर लोकेश चौधरी पिता मुकना राम चौधरी उम्र 21 साल निवासी जाखडो की ढाणी सनावडा बाड़मेर और पेमाराम जाट उर्फ़ प्रेम कुमार निवासी बाड़मेर अवैध परिवहन कर रहे थे। इसी मामले में पेमाराम जाट वांछित था।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

गोगुन्दा पुलिस थानाधिकारी धनपत सिंह ने बताया की अभियुक्त पेमाराम जाट पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी उक्त मामले में लोकेश चौधरी को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चूका है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News