सोने- चांदी के ताजा भाव जारी, चेक करें आज का नया रेट
Udaipur Times, Gold Silver Price : सोने और चांदी के ताजा भाव जारी हो गये है। आइये जानते है सोने-चांदी की कीमतों में कितना बदलाव आया है। आज 8 अगस्त को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।
इंटरनेशनल मार्केट में क्या है दाम ?
इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने की कीमत शुक्रवार को स्पॉट गोल्ड 2.3% बढ़कर $4,336.02 प्रति औंस हो गया। फ्यूचर गोल्ड कारोबार के दौरान यह 4,400 डॉलर के ऊपर पहुंच गया था जो 5 जून के बाद इसका टॉप स्तर है। इससे पहले सेशन के दौरान इसमें 3% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई थी।
एमसीएक्स पर 5 अक्तूबर की डिलीवरी वाला सोना शुक्रवार को 165 रुपये की तेजी के साथ 1,51,985 रुपये पर बंद हुआ। इस बीच सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में फिर तेजी दिख रही है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 1090 रुपये की तेजी के साथ 1,52,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है। 22 कैरेट वाला सोना 1000 रुपये महंगा होकर 139650 रुपये पर पहुंच गया जबकि 18 कैरेट वाला सोना 820 रुपये की तेजी के साथ 1,14,260 रुपये पर है।
सर्राफा बाजार कीमत
सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई है। शुक्रवार को सोने की कीमत 200 रुपये बढ़कर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। गुरुवार को यह 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव?
दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,255 और 22 कैरेट सोना ₹13,985 पर पहुंच गया।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹15,164 और 22 कैरेट सोना ₹13,900 रहा।
मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹15,235 तथा 22 कैरेट सोना ₹13,965 प्रति ग्राम दर्ज किया गया।
वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना ₹15,245 और 22 कैरेट सोना ₹13,975 प्रति ग्राम रहा।
चांदी का भाव?
चेन्नई में चांदी का भाव ₹2,500 प्रति 10 ग्राम, ₹25,000 प्रति 100 ग्राम और ₹2,50,000 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
मुंबई में चांदी ₹2,450 प्रति 10 ग्राम, ₹24,500 प्रति 100 ग्राम और ₹2,45,000 प्रति किलोग्राम पर रही।
दिल्ली में चांदी का भाव ₹2,450 प्रति 10 ग्राम और ₹2,45,000 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
कोलकाता में चांदी ₹2,450 प्रति 10 ग्राम और ₹2,45,000 प्रति किलोग्राम पर रही।
बेंगलुरु में चांदी का रेट ₹2,450 प्रति 10 ग्राम और ₹2,45,000 प्रति किलोग्राम रहा।
हैदराबाद में चांदी ₹2,499 प्रति 10 ग्राम, ₹24,990 प्रति 100 ग्राम और ₹2,49,900 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई
