सोने- चांदी के ताजा भाव जारी, चेक करें आज का नया रेट

 | 
सोने- चांदी के ताजा भाव जारी, चेक करें आज का नया रेट

Udaipur Times, Gold Silver Price :  सोने और चांदी के ताजा भाव जारी हो गये है। आइये जानते है आज 9 अगस्त को सर्राफा बाजार सोने-चांदी की कीमतों में कितना बदलाव आया है। 

 इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 2,31,804 रुपए पर पहुंच गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 751 रुपए चढ़कर 1,49,621 रुपए पर पहुंच गया है।

चांदी की कीमत के बाद अब नजर डालें, सोने के भाव के बारे में तो एमसीएक्स पर 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड रेट 31 जुलाई को 1,43,376 रुपये पर क्लोज हुआ था और ये बीते शुक्रवार को 1,51,985 रुपये पर बंद हुआ।  इस हिसाब से MCX Gold Rate पांच दिन में 8,609 रुपये प्रति 10 ग्राम उछला है। 

वहीं आईबीजेए के मुताबिक, घरेलू मार्केट में 10 ग्राम 24  कैरेट वाला सोना 1,42,860 रुपये से 6,761 रुपये महंगा होकर 1,49,621 रुपये पर पहुंच गया। 

18, 20, 22 कैरेट सोने का रेट  
सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई है। शुद्ध सोना,  24 कैरेट 1,49,621 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुँच गया है। वही 22 कैरेट वाला सोना 1,46,030 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है जबकि 18 कैरेट वाला सोना 1,21,190 रुपये  प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया।

एक किलो चांदी का भाव 2,31,804  रुपये है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News