सोने- चांदी के ताजा भाव जारी, चेक करें आज का नया रेट

 | 
सोने- चांदी के ताजा भाव जारी, चेक करें आज का नया रेट

Udaipur Times, Gold Silver Price :  सोने और चांदी के ताजा भाव जारी हो गये है। आइये जानते है सोने-चांदी की कीमतों में कितना बदलाव आया है। आज 11 अगस्त को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली है।

 इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 2,907 रुपए चढ़कर 2.34 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,849 रुपए चढ़कर 1.52 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना साल 2026 में अब तक 19 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए के था, जो अब 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

चांदी की कीमत में 4 हजार रुपए की बढ़त है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.34 लाख रुपए पर है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News