सोने- चांदी के ताजा भाव जारी, चेक करें आज का नया रेट
Udaipur Times, Gold Silver Price : सोने और चांदी के ताजा भाव जारी हो गये है। आइये जानते है सोने-चांदी की कीमतों में कितना बदलाव आया है। आज 20 अगस्त को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी की कीमत 9,260 रुपए बढ़कर 2.38 लाख रुपए पर पहुंच गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 3,519 रुपए बढ़कर 1.57 लाख रुपए पर पहुंच गया है।
इस महीने यानी अगस्त में 20 दिन में ही सोना 15 हजार और चांदी 20 हजार रुपए महंगी हो चुकी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार सोना इस साल के आखिर तक 1 लाख 70 हजार रुपए तक जा सकता है।
इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 24 हजार रुपए महंगा हो चुका है। वहीं, चांदी 1,195 रुपए सस्ती हुई है। जानकारी के लिए आपको बता दें की 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.57 लाख रुपए पर पहुंच गया है।
वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.38 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।
एक्सपर्ट्स का मानना है की दिंसबर तक सोने की कीमत 1.70 लाख रुपए तक पहुंच सकती है। चांदी की कीमत भी 3 लाख रुपए तक जा सकती है।
