Udaipur Times, Gold-Silver Price : सोने और चांदी के ताजा भाव जारी हो गये है। आइये जानते है सोने-चांदी की कीमतों में कितना बदलाव आया है। आज 24 अगस्त को सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली है। जबकि चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी की कीमत आज गिरावट के साथ 2,45,860 रुपए लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना चढ़कर 1,63,346 लाख रुपए पर पहुंच गया है।
इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना पिछले महीने की तुलना में अब तक 20,000 रुपए तक मंहगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए के ऊपर था, जो अब 1,63,346 लाख रुपए पर पहुंच गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक सोना करीब 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 4692.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।
वहीं चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी करीब 0. 91 फीसदी गिरकर 68.895 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।