सोने- चांदी के ताजा भाव जारी, चेक करें नया रेट
Udaipur Times, Gold Silver Price : सोने और चांदी के ताजा भाव जारी हो गये है। आइये जानते है सोने-चांदी की कीमतों में कितना बदलाव आया है। सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है। सोना इस हफ्ते जहां 2,000 रुपये से ज्यादा महंगा हुआ है, वहीं चांदी की कीमत भी बढ़कर 2.33 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत इस हफ्ते 2,742 रुपये बढ़कर 1,52,363 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।
इसी तरह 22 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,39,565 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। 18 कैरेट सोना भी महंगा हुआ है. इसका भाव बढ़कर 1,14,272 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,55,280 और 22 कैरेट सोना ₹1,42,350 प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में 24 कैरेट का भाव ₹1,55,130 और 22 कैरेट का ₹1,42,200 प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई में भी 24 कैरेट का भाव ₹1,55,130 और 22 कैरेट का ₹1,42,200 प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹1,55,130 और 22 कैरेट सोना ₹1,42,200 प्रति 10 ग्राम है।
बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना ₹1,55,130 और 22 कैरेट सोना ₹1,42,200 प्रति 10 ग्राम है।
