सोने- चांदी के ताजा भाव जारी, देखें आज के नये रेट
Udaipur Times, Gold Silver Price : सोने और चांदी के ताजा भाव जारी हो गये है। आइये जानते है सोने-चांदी की कीमतों में कितना बदलाव आया है। आज 14 जुलाई को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।
MCX में सितंबर 2026 डिलीवरी के लिए चांदी वायदा 2,167 रुपये बढ़कर 2,19,885 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सात्र में यह 2,17,718 रुपये पर बंद हुई थी। इसी तरह अगस्त 2026 डिलीवरी के लिए सोना वायदा 1,152 रुपये बढ़कर 1,41,461 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले सत्र में यह 140309.00 रुपये पर बंद हुआ था।
सर्राफा बाजार कीमत
सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई है जबकि चांदी फ्लैट ट्रेड कर रही है। शुद्ध सोना, 24 कैरेट 1,42,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुँच गया है। वही 22 कैरेट वाला सोना 1,30,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है जबकि 18 कैरेट वाला सोना 1,07,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया। चांदी 2,35,000 रुपये पर फ्लैट ट्रेड कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले सेशन में लगभग 3% की गिरावट के बाद स्पॉट गोल्ड 0.2% गिरकर $3,993.83 प्रति औंस पर आ गया, जो एक महीने से ज्यादा समय में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। अगस्त डिलीवरी के लिए US गोल्ड फ्यूचर्स $4,000.70 प्रति औंस पर लगभग स्थिर रहे। स्पॉट सिल्वर सेशन की शुरुआत में दो हफ्ते के निचले स्तर को छूने के बाद 1.2% गिरकर $56.98 प्रति औंस पर आ गया।
