सोने और चांदी की कीमत में आई बड़ी गिरावट, चेक करें आज का ताजा भाव

 | 
सोने और चांदी की कीमत में आई बड़ी गिरावट, चेक करें आज का ताजा भाव

Udaipur Times, Gold Silver Price :  सोने और चांदी के ताजा भाव जारी हो गये है। आइये जानते है सोने-चांदी की कीमतों में कितना बदलाव आया है। आज 19 अगस्त को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है।

MCX पर 5 अक्तूबर की डिलीवरी वाले सोने का भाव आज 858 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वही,चांदी की कीमत भी  4,488 रुपये की गिरावट के साथ 2,27,931 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

अगर इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो सोने की कीमतों में थोड़ी बढ़त हुई। पिछले सेशन में लगभग 2% की गिरावट के बाद स्पॉट गोल्ड 0.2% बढ़कर 4,342 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, दिसंबर डिलीवरी के लिए यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.6% गिरकर 4,396.30 डॉलर पहुंच गया।

सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज हुई है। आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाले सोने का भाव  920 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,970 रुपये है। इसी तरह 22 कैरेट वाले सोने का भाव 850 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,050 रुपये है जबकि 18 कैरेट वाला सोना भी 690 रुपये की गिरावट के साथ 1,16,230 रुपये पर आ गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News