सोने- चांदी के भाव में आई बड़ी गिरावट, चेक करें आज का नया रेट
Udaipur Times, Gold Silver Price : सोने और चांदी के ताजा भाव जारी हो गये है। आइये जानते है सोने-चांदी की कीमतों में कितना बदलाव आया है। आज 13 अगस्त को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।
सोने-चांदी की कीमत में आज यानी 13 अगस्त को गिरावट दर्ज हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 972 रुपए गिरकर 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। और चांदी की कीमत 3,414 रुपए गिरकर 2.34 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई है।
इस साल सोने-चांदी में तेजी
इस साल में सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। सोना साल 2026 में अब तक 19 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए के ऊपर था, जो अब 1.52 लाख रुपए पर पहुंच गया है।
वही चांदी की कीमत में 4 हजार रुपए की बढ़त है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.34 लाख रुपए पर है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।
