सोने- चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, देखें आज का ताजा भाव

 | 
सोने- चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, देखें आज का ताजा भाव 

Udaipur Times, Gold Silver Price : सोने और चांदी के ताजा भाव जारी हो गये है। आइये जानते है सोने-चांदी की कीमतों में कितना बदलाव आया है। आज 13 जुलाई को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।  

MCX पर शुरुआती कारोबार में आज सोने की कीमत में करीब 2,000 रुपये की गिरावट देखने को मिली जबकि चांदी में ₹5,400 की गिरावट हुई। जानकारी के लिए बता दें की सोने और चांदी की कीमत में लगातार दूसरे सत्र में गिरावट आई है।

MCX में सितंबर 2026 डिलीवरी के लिए चांदी वायदा की कीमत ₹5,400 यानी करीब 2.5% गिरकर ₹2,17,277 प्रति किलोग्राम पर आ गया। इसी तरह अगस्त 2026 डिलीवरी के लिए सोना वायदा की कीमत ₹2,000 गिरकर ₹1,41,557 प्रति 10 ग्राम रह गई। सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में गिरावट आई है जबकि चांदी फ्लैट ट्रेड कर रही है।

सर्राफा बाजार कीमत

 हफ्ते के पहले दिन सोने की सर्राफा कीमत में गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट वाला सोना 1,420 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,910 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वही 22 कैरेट वाले सोने की कीमत में 1,300 रुपये की गिरावट आई है और यह 1,31,000 रुपये पर है। इसी तरह 18 कैरेट वाला सोना 1,070 रुपये गिरावट के साथ 1,07,180 रुपये पर आ गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News