सोने- चांदी के भाव में फिर आई तेजी, चेक करें आज का नया रेट
Udaipur Times, Gold Silver Price : सोने और चांदी के ताजा भाव जारी हो गये है। आइये जानते है सोने-चांदी की कीमतों में कितना बदलाव आया है। आज 12 अगस्त को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 2.35 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 158 रुपए बढ़कर 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गया है।
इस महीने यानी अगस्त में सिर्फ 12 दिन में ही सोना 10 हजार और चांदी 16 हजार रुपए महंगी हो चुकी है।
इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना इस साल 2026 में अब तक 20 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गया है।
चांदी की कीमत में 5 हजार रुपए की बढ़त है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.35 लाख रुपए पर है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।
