Udaipur Times, Gold -Silver Price : आज शुक्रवार को सोने और चांदी के ताजा भाव जारी हो गये हैं। इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज फिर से सोने-चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली है। आइये जानते हैं सर्राफा बाज़ार में आज सोने- चांदी की कीमतों में कितना बदलाव आया है।
आज सोने की कीमतों में 967 रुपए की तेजी देखने को मिली है। इसी के साथ 24 कैरेट सोने की कीमत 154908 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसके साथ ही चांदी के भाव में 2,439 रूपए की तेजी आई है। एक किलो चांदी का भाव 234972 रुपये है।
साल 2026 में सोना 22 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.55 लाख रुपए पर पहुंच गया है।