सोने- चांदी के भाव में आई बड़ी तेजी, चेक करें आज का नया रेट
Udaipur Times, Gold Silver Price : सोने और चांदी के ताजा भाव जारी हो गये है। आइये जानते है सोने-चांदी की कीमतों में कितना बदलाव आया है। आज 27 जुलाई को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 2,050 रुपए बढ़कर 2.25 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 751 रुपए चढ़कर 1.45 लाख रुपए पर पहुंच गया है।
इस साल सोने-चांदी की कीमत में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। साल 2026 में सोना अब तक 12 हजार रुपए महंगा हुआ है। जानकारी के लिए आपको बता दें की 31 दिसंबर 2025 को 10g सोने का भाव 1.33 लाख रुपए के ऊपर था, जो अब 1.45 लाख रुपए पर पहुंच गया है।
वहीं, चांदी की कीमत में 5 हजार रुपए की गिरावट है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.25 लाख रुपए पर है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।
