सोना 2100 रुपये तो चांदी 6500 रुपये हुई सस्ती, चेक करें आज की नई कीमतें
Udaipur Times, Gold Silver Price : सोने चांदी के ताजा भाव जारी हो गए है आइए जानते है आज सोने चांदी के भाव में कितना उतार चढ़ाव आया है। आज सोने चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। आज MCX के बाद अब सर्राफा बाजारों में भी सोने चांदी के भाव धड़ाम हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार आज सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोने का भाव 2156 रुपये सस्ता होकर 140022 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं और चांदी का भाव 6550 रुपये सस्ता होकर 215485 रुपये हैं। Gold Silver Price
बुधवार को सोने के दाम 3.8% तक टूटकर 3,960 डॉलर प्रति औंस से भी नीचे चला गया। वहीं चांदी भी दिसंबर के बाद पहली बार 60 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गई।
कितना सस्ता हुआ सोने
IBJA के ताजा रेट के अनुसार सोना भारत के सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 रुपये प्रति 10 ग्राम से 36099 रुपये सस्ता और चांदी के भाव में ऑल टाइम हाई 385933 रुपये प्रति किलो से 170448 रुपये की गिरावट है। अगर मिडिल ईस्ट तनाव के दौरान सोने-चांदी के भाव की बात करें तो सोना अब तक 19075 रुपये सस्ता हुआ है और चांदी 52415 रुपये सस्ती हुई है। Gold Silver Price
सोने के आज के रेट
आज 23 कैरेट सोने के रेट में 2148 रुपये की गिरावट के साथ 139461 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने का भाव आज 1975 रुपये सस्ता होकर 128260 रुपये प्रति 10 ग्राम है। Gold Silver Price
18 कैरेट सोने के दाम में 1617 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 105017 रुपये पर प्रति 10 ग्राम है। 14 कैरेट सोना 1261 रुपये टूटकर 81913 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
