सोना 2951 तो चांदी में भी 3459 रुपए की बड़ी गिरावट, देखें सभी शहरों के नए दाम
Udaipur Times, Gold-Silver Price : सोने चांदी के ताजा भाव जारी हो गए है। सोने चांदी की कीमतों में आज बी गिरावट देखने को मिल रही है। मजबूत डॉलर और अमेरिका में महंगाई बढ़ने के दबाव से घरेलू बाजार में गुरुवार को सोना-चांदी की औसत कीमतों में गिरावट आई। 24 कैरेट सोने की कीमत ₹2,951 रुपए घटकर ₹1,58,386 प्रति 10 ग्राम रह गई।
चांदी के दाम भी ₹3,459 कम होकर ₹2,39,500 प्रति किलो रह गए। हालांकि अगस्त में अब तक सोना ₹15,526 महंगा हो चुका है। चांदी में भी ₹21,205 की तेजी आई है। 31 जुलाई को सोना ₹1,42,860 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,18,295 प्रति किलो थी।
जैक्सन होल कमेंट्री पर
कोटक सिक्युरिटीज में एवीपी कमोडिटी रिसर्च कायनात चैनवाला ने कहा, सोने-चांदी की अगली दिशा पूरी तरह से फेड चेयरमैन केविन वॉर्श के शुक्रवार को होने वाले जैक्सन होल भाषण और उनके नीतिगत संकेतों पर निर्भर करेगी। यदि उनका रुख सख्त रहता है तो सोने-चांदी पर और दबाव आ सकता है, जबकि नरम रुख रहने पर कीमतों में फिर से तेजी लौट सकती है और ये अपने हालिया ऊंचे स्तर की तरफ दोबारा बढ़ सकती हैं।