6 हजार रुपये तक सस्ता हो गया सोना चांदी, देखें आज का ताजा भाव
Gold-Silver Prices : सोने चांदी की कीमतों में ताजा भाव जारी कर दिए गए है आइए जानते है आज सोने चांदी की कीमतों में कितना बदलाव हुआ है। सोने चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से उतार चढ़ाव हो रहा है जिसके चलते आज सोने चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
सोने-चांदी की कीमतों में आज 28 जुलाई, मंगलवार को बड़ी गिरावट आई है। आज बाजार खुलते ही दोनों धातुओं की कीमतों में 6,000 रुपये से ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। सोना 1,300 रुपये और चांदी के दाम भी 4,700 रुपये की गिरावट आई है। Gold-Silver Prices
MCX पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाले सोने में सुबह 11:05 बजे 0.95 फीसदी या 1,353 रुपये की गिरावट के साथ 1,41,710 रुपये/10 ग्राम के भाव पर और 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी में 2.14 फीसदी की गिरावट के साथ सुबह 11:05 बजे चांदी 4,724 रुपये की गिरावट के साथ 2,16,449 रुपये/किलो के भाव पर पहुँच गई है। Gold-Silver Prices
MCX पर सोने का 5 अगस्त, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोंजिग 1,43,063 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 1,42,353 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। सुबह 10 बजे यह 1,129 रुपए या 0.79 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,41,934 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। तब तक के कारोबार में सोने ने 1,41,808 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,42,353 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर हुआ था। Gold-Silver Prices
MCX पर चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,21,173 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 2,20,555 रुपए प्रति किलो पर खुला। फिलहाल यह 3,940 रुपए या 1.78 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,17,233 रुपए प्रति किलो पर था। तब तक के कारोबार में चांदी ने 2,16,592 रुपए प्रति किलो और 2,20,555 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ था।
