सोने में 10 हजार तो चांदी में 22 हजार रुपये का बड़ा उछाल, जाने अपने शहरों के नए रेट
Gold-Silver Price 13 May 2026 : सोने चांदी के ताजा भाव जारी हो गए है आइए जानते है आज सोने चांदी के रेटों में कितना उतार चढ़ाव आया है। आज सोने चांदी की कीमतों में बड़ी तूफ़ानी तेजी आई है। आज सोने लगभग 10 हजार रुपए तो वहीं चांदी के रेटों में 22 हजार रुपये का उछाल आया है। दोनों धातुओं पर आज पर कस्टम ड्यूटी बढ़ने का असर सर्राफा मार्केट में दिखाई दे रहा है।
आज एक झटके में 24 कैरेट सोना 8779 रुपये, 22 कैरेट गोल्ड 8042 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड 6584 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया। जबकि, चांदी एक झटके में 21983 रुपये महंगी हो गई। अब एक KG चांदी की कीमत GST संग 295455 रुपये पर पहुंच गई। दूसरी ओर 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.65 लाख रुपये का हो गया है। Gold-Silver Price
कितने बढ़े दाम
मिली जानकारी के अनुसार, PM मोदी की एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के बाद 3 दिन में सोने के भाव में 9333 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आया है। जबकि, चांदी इस अवधि में किलो पीछे 31250 रुपये उछली है। मोदी की अपील से पहले सोना शुक्रवार को बिना GST 151078 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 255600 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। Gold-Silver Price
सोने-चांदी के भाव
IBJA रेट के मुताबिक अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई से 15710 रुपये ही सस्ता रह गया है। जबकि, चांदी के भाव में ऑल टाइम हाई से 99083 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। अगर ईरान युद्ध के बीच की बात करें तो सोना अबतक 1314 रुपये और चांदी 18950 रुपये महंगी हो गई है। Gold-Silver Price
मिली जानकारी के अनुसार, बता दें IBJA दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 या सवा 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर सवा 12 बजे वाला है।
22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट के रेट
IBJA की जानकारी के मुताबिक, आज 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड 146937 रुपये पर पहुंच गया है। इस पर 3 प्रतिशत GST नहीं लगा है। GST समेत 22 कैरेट गोल्ड का रेट 151345 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा। 18 कैरेट गोल्ड का रेट भी आज बिना GST 120308 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 18 कैरेट गोल्ड का GST के साथ भाव 123907 रुपये प्रति 10 ग्राम हो जाएगा। Gold-Silver Price
14 और 23 कैरेट गोल्ड के रेट
मिली जानकारी के अनुसार,सर्राफा बजारों में आज 23 कैरेट गोल्ड की कीमत 159769 रुपये पर पहुंच गई है। GST समेत इसकी कीमत 164562 रुपये पर पहुंच जाएगी। जबकि, 14 कैरेट गोल्ड की कीमत आज 93840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। GST समेत इसकी कीमत 96655 रुपये होगी।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
