सोना 2,500 रुपए तो चांदी में 5,000 रुपये का उछाल, जाने आज की नई कीमतें ?

 | 
सोना  2,500 रुपए तो चांदी में 5,000 रुपये का उछाल, जाने आज की नई कीमतें ?

Udaipur Times, Gold Silver Price : सोने चांदी के ताजा भाव जारी हो गए है आइए जानते है आ सोने चांदी की कीमतों में कितना उतार चढ़ाव आया है। आज 15 जून 2026 सोमवार को सोने चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। 

पिछले कई दिनों से आई गिरावट के बाद सोमवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 2,500 रुपए महंगा होकर 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत में 5,000 रुपए बढ़कर 2.60 लाख रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

आज 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना शुक्रवार के 1,56,900 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले बढ़कर 1,59,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में मजबूत हुई और 2,55,700 रुपए प्रति KG से बढ़कर 2,60,700 रुपए प्रति KG हो गई।

अचानक क्यों उछले दाम?

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने तथा शांति समझौते और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए अहम होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की दिशा में एक अंतरिम समझौते का ऐलान किया है। जिससे दोनों धातुओं की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News