Udaipur Times, Gold-Silver Price: आज सोने और चांदी के ताजा भाव जारी हो गये हैं। आइये जानते हैं सोने और चांदी की कीमतों में कितना बदलाव आया है। आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी आई है। इसके साथ ही चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई है।
सोने का भाव 900 रुपये की तेजी के साथ 1,64,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वही चांदी का नया भाव 973 रुपये की गिरावट के साथ 2,43,247 रुपये प्रति किलोग्राम है।
वहीं बुलियन्स के मुताबिक बाजार में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,63,430 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,49,811 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ है। जबकि वायदा बाजार (MCX) पर अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले सोने का भाव 1,283 रुपये की तेजी के साथ 1,63,721 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
चांदी का ताजा भाव
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आज एक किलो चांदी का भाव 100 रुपये सस्ता होकर 2,59,900 रुपये रहा, जबकि चेन्नई में यह 2,75,100 रुपये बिका। MCX वायदा बाजार में चांदी का भाव आज 0.4 प्रतिशत यानी 973 रुपये की गिरावट के साथ 2,43,247 रुपये प्रति किलोग्राम पर दर्ज हुआ है।
सोने का ताजा भाव
देश के विभिन्न शहरों में आज 24 कैरेट सोने की कीमतों में दिल्ली-जयपुर का भाव सबसे अधिक रहा। दिल्ली, लखनऊ, जयपुर और नोएडा में आज 24 कैरेट सोना 1,63,900 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,50,250 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। वहीं मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में आज 24 कैरेट सोना 1,63,750 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,50,100 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ।