Gold Silver Price : सोने-चांदी के भाव में फिर बड़ी गिरावट ! जाने आज के नए रेट
Udaipur Times, Gold Silver Price Today 30 June 2026 : सोने चांदी के ताजा भाव जारी हो गए है आइए जानते है आज सोने चांदी की कीमतों में कितनी कम या ज्यादा हुई है। जानकारी के अनुसार आज घरेलू कमोडिटी फ्यूचर्स मार्केट में आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। MCX पर अगस्त की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 1.28% गिरावट के साथ 1,40,574 रुपये प्रति 10 ग्राम और सितंबर की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 1.04% कमजोर होकर 2,20,322 रुपये प्रति किलो हो गई है।
जानकारी के मुताबिक MCX गोल्ड का सपोर्ट 1,41,100 रुपये और 1,40,000 रुपये पर है, जबकि रेसिस्टेंस 1,43,600 रुपये और 1,44,800 रुपये पर है। सिल्वर के लिए सपोर्ट 2,16,600 रुपये और 2,14,000 रुपये पर है, जबकि रेसिस्टेंस 2,22,400 रुपये और 2,25,000 पर रुपये है। Gold Silver Price
सोने का भाव
आज भारतीय बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमतों में बहुत बड़ी गिरावट है। MCX पर 10 ग्राम सोने का वायदा भाव 1,723 रुपये टूटकर 1,40,679 रुपये है। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना आज 1,43,220 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 1,46,600 रुपये है। Gold Silver Price
चांदी के भाव
आज चांदी की कीमतों में भी काफी ज्यादा भारी गिरावट है। MCX पर 1 किलो चांदी का वायदा भाव 800 रुपये गिरकर 2,18,606 रुपये पर पहुंच गया है। Gold Silver Price बुलियन्स के मुताबिक आज 1 किलो चांदी की कीमत घटकर 2,20,580 रुपये के निचले स्तर तक है। गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार भारत में आज 1 किलो चांदी का भाव 2,40,000 रुपये है।
