Gold Silver Price : सोना 2 हजार तो चांदी 7 हजार रुपये हुई सस्ती, जाने अपने शहरों के नए रेट

 | 

Gold Silver Price Today : सोने चांदी के ताजा भाव जारी हो गए है आइए जानते है आ सोने चांदी की कीमतों में कितना उतार चढ़ाव आया है। विदेशों में चल रहे तनाव के कारण सोने चांदी के भाव में लगातार उठापटक हो रही है। आज भारतीय सराफा बाजार में बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। 

नए रेट्स

आज बुधवार को बाजार में 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,100 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ 1,61,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सोना 1,62,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। Gold Silver Price

आज चांदी की कीमत 3,300 रुपए की भारी गिरावट के साथ 2,69,700 रुपए प्रति KG है। मंगलवार को चांदी का बंद भाव 2,73,000 रुपए प्रति किलोग्राम था। Gold Silver Price

MCX पर भारी गिरावट

MCX पर सोना 1.45 फीसदी से ज्यादा टूट गया। आज यह 2283 रुपए की गिरावट के साथ 1,55,333 रुपए पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान इसका हाई लेवल 1,57,898 रुपए और लो लेवल 1,54,953 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। पिछले दिन के क्लोज 1,57,616 और आज के लो लेवल के मुकाबले इसमें 2663 रुपए तक की कमी दर्ज हुई। Gold Silver Price

चांदी में दिन भर में 7300 तक की गिरावट दर्ज हुई। यह 1.93 फीसदी यानी 5225 रुपए की गिरावट के साथ 2,65,403 रुपए पर कारोबार कर रही थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News