Gold-Silver Price : सोना 4 हजार रुपये तो चांदी हुई 20 हजार रुपये सस्ती, जाने अपने शहरों के ताजा भाव

 | 
Gold-Silver Price : सोना 4 हजार रुपये तो चांदी हुई 20 हजार रुपये सस्ती, जाने अपने शहरों के ताजा भाव  

Gold-Silver Price : सोने चांदी के ताजा भाव जारी हो गए है आइए जानते है आज सोने चांदी की कीमतों में कितना उतार चढ़ाव आया है। आज सोने चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दज की गई है। आज सोने के भाव में 4 हजार तो चांदी में तकरीबन 20 हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप भी आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले आज के ताजा रेट जरूर जान लें। 

बीते दो दिनों से सोने चांदी के भाव में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज बुलियंस मार्केट में भी सोने और चांदी का रेट बहुत अधिक गिर गया है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज शुक्रवार को 3190 रुपये प्रति 10 ग्राम से लुढ़ककर 158159 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गयाा है। इससे पहले गुरुवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट सर्राफा बाजार में 161349 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

बता दें, चांदी की कीमतों में कल के मुकाबले आज 19850 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली है। Gold Silver Price 

गोल्ड का क्या रेट?

23 कैरेट गोल्ड का रेट आज शुक्रवार को 157526 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने का दाम 144874 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 118619 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 92523 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। Gold Silver Price

चांदी के नये रेट ?

इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार चांदी का रेट आज शुक्रवार को लगभग 20,000 रुपये की गिरावट के बाद 267500 रुपये के स्तर पर आ गया है। वहीं, कल सर्राफा बाजार में चांदी का दाम 287350 रुपये प्रति किलोग्राम था।

क्यों गिरा रेट?

शुक्रवार को सरकार ने लम्बे समय के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। अब महंगाई बढ़ने के आसार बढ़ गए हैं। कल यानी गुरुवार को होलसेल इंफ्लेशन के आंकड़े आए थे। साढ़े तीन साल के बाद अप्रैल के महीने में थोक महंगाई दर इस स्तर पर पहुंच गया है। Gold Silver Price

कच्चे तेल की कीमतों में भी जल्द गिरावट शायद देखने को मिले। यही वजह है कि गोल्ड और सिल्वर का रेट आज लुढ़क गया। अधिक ब्याज दर और महंगाई के आंकड़े सोने और चांदी की कीमतों के लिए अच्छी बात नहीं है। Gold Silver Price

इसके अलावा डॉलर इंडेक्स में भी लगातार तेजी ने निवेशकों को सोने और चांदी से मोह भंग कर दिया है। यही वजह है कि गोल्ड और सिल्वर का रेट घट गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News