Gold Silver Price : सोना 4 हजार तो चांदी में ₹33000 की बड़ी गिरावट, जाने आज का ताजा भाव
Udaipur Times, Gold Silver Price, Gold Silver Price Crash : सोने चांदी के ताजा भाव जारी हो गए है आइए जानते है आज सोने चांदी के भाव में कितना उतार चढ़ाव आया है। आज बाजार में सोने चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आज बाजार खुलते ही सोना-चांदी की कीमतों तेज गिरावट आई। MCX पर चांदी का भाव ओपनिंग होने के साथ ही झटके में 2500 रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती हो गई।
इस ताजा गिरावट के बाद अब 1 Kg चांदी का भाव अपने ऑल टाइम हाई से 1.90 लाख रुपये से ज्यादा कम हो गया है। Gold Silver Price
इतनी टूटी चांदी
सरकार द्वारा सोना-चांदी समेत कीमती धातुओं पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के फैसले के बाद, सिल्वर प्राइस में तेज गिरावट का सिलसिला देखने को मिला है और ये हर रोज बिखरती जा रही है। पिछले पांच दिनों में ही 3 जुलाई की एक्सपायरी वाली चांदी 33,338 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई है। दरअसल, 13 मई को MCX पर 1 Kg चांदी का भाय 3,00,238 रुपये था, जो कि बुधवार को वायदा कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही गिरकर 2,66,850 रुपये पर आ गया। Gold Silver Price
सोने में गिरावट
सोने की कीमत भी MCX पर मंगलवार को 1,59,080 रुपये पर क्लोज हुई थी और बुधवार को वायदा कारोबार ओपन होने के साथ ही ये गिरकर 1,57,959 रुपये पर आ गई। अगर बीते पांच दिन में गोल्ड रेट (MCX Gold Rate) की चाल पर नजर डालें, तो 5 जून की एक्सपायरी वाला सोना 13 मई के 1,62,186 रुपये से टूटकर अब 4,227 रुपये सस्ता हुआ है।
अगर सोने का ऑल टाइम हाई लेवल देखें, तो ये 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम है। Gold Silver Price
यहां बढ़ी कीमत
MCX पर सोना-चांदी सस्ता हुआ है, तो वहीं इसके विपरीत घरेलू बाजार में दोनों के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJACom के अनुसार, मंगलवार को 1,57,739 रुपये पर बंद हुआ 24 कैरेट सोना बुधवार को 1,59,077 रुपये प्रति 10 ग्राम का हो गया। Gold Silver Price चांदी की कीमत 2,68,040 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 2,68,713 रुपये पर पहुंच गया।
