गोल्डन बॉय मिहिर सोनी का उदयपुर पहुचने पर भव्य स्वागत

साउथ अफ्रीका मे सम्पन हुई कॉमन वेल्थ पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में उदयपुर के  पॉवर लिफ्टर मिहिर सोनी ने भारत देश का प्रतिनिधीतत्व करते हुए 59 किलो भार वर्ग मे भाग लेते कुल 420 किलो वजन उठाकर चार गोल्ड मैडल जीतेने एवंम साथ ही उनको सब - जूनियर वर्ग मे स्ट्रोंग बॉय ऑफ़ कॉमन वेल्थ का ख़िताब जीतने के बाद उदयपुर पहुचे " गोल्डन बॉय मिहिर सोनी "  को उदयप

 | 
गोल्डन बॉय मिहिर सोनी का उदयपुर पहुचने पर भव्य स्वागत

साउथ अफ्रीका मे सम्पन हुई कॉमन वेल्थ पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में उदयपुर के  पॉवर लिफ्टर मिहिर सोनी ने भारत देश का प्रतिनिधीतत्व करते हुए 59 किलो भार वर्ग मे भाग लेते कुल 420 किलो वजन उठाकर चार गोल्ड मैडल जीतेने एवंम साथ ही उनको सब – जूनियर वर्ग मे स्ट्रोंग बॉय ऑफ़ कॉमन वेल्थ का ख़िताब जीतने के बाद उदयपुर पहुचे ” गोल्डन बॉय मिहिर सोनी ”  को उदयपुर की जनता एवंम खेल प्रेमीयो ने सर आँखों पर बेठाते हुए फुल मालाओ से लाद दिया.

यह जानकारी देते हुए राजस्थान पॉवर लिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि मिहिर सोनी के आज उदयपुर पहुचने पर रेलवे स्टेशन पर नगर विकास प्रन्यास अध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली , बीजेपी के जिला मंत्री देवेन्द्र साहू , वार्ड 10 के पार्षद देवेन्द्र जावलिया ,जिला खेल अधिकारी ललित सिंह झाला , खेल अधिकारी खेल गाँव अमृत कल्याणी , राज्य पॉवर लिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ,इंटरनेशनल पॉवर लिफ्टर माला सुखवाल , भूपेंद्र व्यास , कमलेश शर्मा , मोहमद जावेद , दिव्यांश सोनी , चंद्रेश सोनी , सोना चांदी होल सेल व्यापर संघ के यशवंत आंचलिया , पूर्व पार्षद रमेश सोनी , बीजेपी ओ.बी.सी. प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री जगदीश शर्मा , सुखाडिया यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स बोर्ड सचिव दीपेन्द्र सिंह चौहान ,यूनिवर्सिटी छात्र संघ अध्यक्ष भवानी शंकर बोरिवाल , छात्र नेता लवपाल सिंह, सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष इन्दर सिंह मेहता , स्वर्णकार सेवा समिति के गोविन्द खजवाणीया ,  उदयपुर व्यवसाय संग के अध्यक्ष नारायण सिंह भाटी,श्री नाथ फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष कैलाश सोनी सहित शहर के कई नेशनल एवंम इंटरनेशनल पॉवर लिफ्टर सहित कई खेल संगो एवंम संगठनो के पधादीकारी एवंम मिहिर के परिजन व मित्रो ने मिहिर को फुल मालाओ से लाद दिया, साथ ही उनको उपस्थित भारी भीड़ द्वारा मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर, उपरना भेट कर स्वागत किया गया .

रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत के पशचात मिहिर को खुली जिप्सी मे  जुलुस के रूप मे उनके घर, जगदीश चौक  तक ले जाया गया . जुलुस रेलवे स्टेशन से होता हुआ सूरजपोल , बापू बाज़ार , धानमंडी , भोपालवाड़ी, मोचीवाडा,घंटाघर होते हुए जगदीश चौक पंहुचा .वहा उनके घर के बाहर परिवार वालो और मित्रो ने जम कर डांस किया पुरे रास्ते पठाखे छोड़े गए . रास्ते के बीच कई व्यापर संगठनो ने मिहिर का माला पहनाकर , श्री फल भेट कर स्वागत किया.  वहा से उनको मीरा पार्क स्थित पॉवर हेल्थ सेंटर ले जाया गया, जहा उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया .

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News