12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, कंडक्टर के 4 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती
Udaipur Times, GSRTC Conductor Recruitment 2026 : 12वीं पास युवा जो नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए सुनहरा मौका है। गुजरात राज्य सड़क परिवहन (GSRTC) की ओर से 4318 पदों की भर्ती के लिए जीएसआरटीसी कंडक्टर ऑनलाइन फॉर्म 2026 जारी कर दिया है। आवेदन की प्रक्रिया 6 जून 2026 से शुरु हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in के माध्यम से अपना आवेदन जमा करना होगा। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा शामिल है। जीएसआरटीसी कंडक्टर की इस 5 सालों के लिए 26,000 रुपये प्रति माह का निश्चित वेतनमान दिया जाएगा।
आवेदन करने के लिए योग्यता और आयु सीमा
आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) उत्तीर्ण या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। डिप्लोमा या समकक्ष हो। ऑनलाइन आवेदन के समय क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) द्वारा जारी वैध कंडक्टर लाइसेंस और बैज होना अनिवार्य है।
गुजरात सरकार के जीएडी संकल्प संख्या सीआरआर-10-2007-120320-जी-5 दिनांक 13/08/2008 के अनुसार, प्रशिक्षण संस्थान से बेसिक कंप्यूटर नॉलेज प्रमाणपत्र/मार्कशीट होना अनिवार्य है।
जानिए चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा, मेडिकल परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं। आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित वर्ग के लिए 300 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 200 रुपये फीस तय की गई है। फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवार को ojas.gujarat.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।
होमपेज पर Conductor Recruitment 2026 का लिंक खोलना होगा।
इसके बाद नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी बनानी होगी।
फिर आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी सही तरीके से भरनी होगी।
इसके बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करके फीस का भुगतान करना होगा।
अंत में फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखना होगा।
